सिमरिया विधायक ने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से वित्त रहित शिक्षण संस्थानों की समस्या को सदन में रखा

सिमरिया विधायक ने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से वित्त रहित शिक्षण संस्थानों की समस्या को सदन में रखा

13 Aug 2026 |  27

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



चतरा।वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के 75 प्रतिशत अनुदान बढ़ोतरी का विषय अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास द्वारा सदन में रखा गया,जिसके जवाब में संबंधित मंत्री स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा दिया गया कि वित्त रहित शिक्षा मोर्चा संघ के अनुरोध पर निदेशालय आदेश संख्या 2880 दिनांक 16-11-2022 के द्वारा गठित समिति के माध्यम से 75 प्रतिशत अनुदान वृद्धि का मामला विभागीय स्तर पर प्रक्रियाधीन है।



उक्त विषय को गंभीरता से लेते हुए सदन में रखने के लिए झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने एवं वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के शिक्षक,शिक्षकेतर कर्मचारियों ने विधायक कुमार उज्ज्वल दास के प्रति आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त किया कि सदन में विधायक जी के प्रश्न के उपरांत झारखंड सरकार भी निश्चित ही शीघ्र सकारात्मक परिणाम संस्थानों के हित में देगी।


ट्रेंडिंग