झारखंड का मुद्दा लोकसभा में गरमाया,सांसद कालीचरण सिंह ने किया प्रदर्शन
झारखंड का मुद्दा लोकसभा में गरमाया,सांसद कालीचरण सिंह ने किया प्रदर्शन
13 Aug 2026 | 32
झारखंड का मुद्दा लोकसभा में गरमाया,सांसद कालीचरण सिंह ने किया प्रदर्शन
छात्रों पर हुए कथित जुल्म के खिलाफ भाजपा सांसदों ने बुलंद की आवाज
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
चतरा। झारखंड में छात्रों के साथ हुए कथित जुल्म का मामला अब लोकसभा तक पहुंच गया है।इस मुद्दे को लेकर भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए छात्रों के पक्ष में आवाज बुलंद की। चतरा सांसद कालीचरण सिंह भी प्रदर्शन में शामिल हुए और झारखंड में छात्रों के साथ हुए व्यवहार पर विरोध जताया।भाजपा सांसदों ने मामले को गंभीर बताते हुए छात्रों के हित में न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग उठाई।