उपायुक्त ने समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण,स्वच्छता व अनुशासन पर दिया जोर

उपायुक्त ने समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण,स्वच्छता व अनुशासन पर दिया जोर

30 Jul 2026 |  18

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



बोकारो।उपायुक्त अजय नाथ झा ने बुधवार को समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों और शाखाओं का औचक निरीक्षण कर कार्य व्यवस्था,समयबद्ध उपस्थिति और स्वच्छता का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन करते हुए समय पर कार्यालय पहुंचने और अनुशासित कार्य संस्कृति बनाए रखने का निर्देश दिया।



उपायुक्त अजय नाथ झा ने विकास शाखा,योजना शाखा, ग्रामीण विकास शाखा,गोपनीय कार्यालय,एनडीसी कार्यालय और एडीडीएस कार्यालय का निरीक्षण कर संचालित योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के साथ कार्यालयीन अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।



निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अजय नाथ झा ने समाहरणालय के पहली मंजिल पर स्थित शौचालय का भी निरीक्षण किया और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कर स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया।इस दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मी समय पर अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित पाए गए। 



मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार,प्रशिक्षु आईएएस डॉ. अरविंद राधाकृष्णन,डीपीआरओ रवि कुमार,एपीआरओ अविनाश कुमार, डीडीएमओ  शक्ति कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग