राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले एक और कार्रवाई,चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छिनी पावर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले एक और कार्रवाई,चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छिनी पावर

09 Jul 2026 |  7

 



अयोध्या। प्रभु श्रीराम के दरबार में भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले महाठगों के काले कारनामे अब परत दर परत खुलने लगे हैं।पुलिस,एसआईटी और योगी सरकार सब सख्ती कर रहे हैं।अब राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक और कार्रवाई हुई है।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है।ट्रस्ट से निष्कासित पूर्व महासचिव चंपत राय,पूर्व सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा और विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव की पावर छीन ली गई है।इनके पास जो आईडी थी उसे समाप्त कर दी है।अब ये राम मंदिर में वीआईपी और सुगम दर्शन के लिए पास जारी नहीं कर सकेंगे।बता दें कि यह व्यवस्था राम मंदिर भूमि पूजन के समय से लागू थी,जिसे अब समाप्त कर दिया गया है।एसआईटी रोज घंटों-घंटों जांच पड़ताल कर रही है,कई बड़े खुलासे हो रहे हैं।



ऐसे हुआ चढ़ावा चोरी का खुलासा



मई महीने के आखिरी हफ्ते में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों ने बैंक में जमा हो रहे पैसे का ब्योरा देखा और रोजाना दान पेटियों के खाली होने के क्रम की पड़ताल की तो चोरी का शक पैदा हुआ।एक दान पेटी में 6 से 7 लाख रुपए एक बार में जमा होते थे,लेकिन कुछ सप्ताह में 500 की गड्डी में कमी देखी गई,इसके बाद शक गहराया तो नोट गिनने वाले कमरे में कुछ हिडन कैमरे लगवाए गए।इन हिडन कैमरे की एक सप्ताह की फुटेज देखी गई तो पता चला नोट गिनने की प्रक्रिया में लगे कर्मचारी सीसीटीवी के सामने खड़े हो जाते और दूसरा साथी बनाए गए नोटों की गड्डी में नोट चोरी कर कपड़ों में छुपा लेते हैं,लेकिन हिडन कैमरे में उनकी यह चोरी पकड़ी गई।



अब तक इतने गिरफ्तार



अविनाश शुक्ला,लवकुश मिश्रा,अनुकल्प मिश्रा,मनीष कुमार यादव,करुणेश पांडे,रमाशंकर मिश्रा,राम शंकर यादव उर्फ ​​टिन्नू यादव और सुभाष श्रीवास्तव जेल में हैं।लगातार जांच पड़ताल और पूछताछ जारी है।अब गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन ने कई अहम राज उगले हैं।


ट्रेंडिंग