भाजपा पेटरवार मंडल की मासिक बैठक संपन्न,संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क पर बल

भाजपा पेटरवार मंडल की मासिक बैठक संपन्न,संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क पर बल

06 Jul 2026 |  24

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



पेटरवार।पेटरवार भारतीय जनता पार्टी पेटरवार मंडल की मासिक बैठक रविवार को कैंब्रिज विद्यालय परिसर ओरदाना में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा ने की।बैठक में मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।



बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री संजय सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है और संगठन की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठक आयोजित करने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।



संजय सिन्हा ने कहा कि सभी शक्ति केंद्रों को और अधिक सक्रिय बनाते हुए नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की आवश्यकता है।सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग कर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का भी आग्रह किया।



बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण,आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।अंत में मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र महतो ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। 



बैठक में मुख्य रूप से भाजपा बोकारो जिला महामंत्री संजय सिन्हा,जिला कोषाध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद महतो,पंकज कुमार सिन्हा लालमोहन नायक, श्री अमर ज्योति बनर्जी, श्री अवधेश कुमार स्वर्णकार, चंद्रशेखर महतो, गणेश घांसी, मुकेश महतो,जग्गू महतो,  घनश्याम शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग