पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
साहिबगंज।जिले में श्रमिक अधिकारों की मांग को लेकर झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की जिला कमेटी ने सोमवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना दिया। धरना की अध्यक्षता मिठुन राजवंशी ने की। कार्यक्रम में केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव मुख्य अतिथि रहे।
धरने में न्यूनतम वेतन की गारंटी, 8 घंटे कार्य दिवस, ओवरटाइम भुगतान,नियुक्ति पत्र जारी करने,लोडिंग क्षेत्रों में पेयजल व शौचालय व्यवस्था, असर्वेक्षित जमीन का सर्वे और मानक के विपरीत शराब दुकानों को बंद करने सहित 9 सूत्री मांगें उठाई गईं।
केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि मजदूर वर्ग मानसिक,शारीरिक और आर्थिक शोषण का सामना कर रहा है।प्रशासन से श्रमिक हित में त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।
धरने में उपाध्यक्ष फुल कुमारी, जिला अध्यक्ष प्रीतम कुमार पियूष, कार्यकारी अध्यक्ष मो. सईद अख्तर, निखिल यादव, रणधीर प्रसाद, मुना यादव, रविकांत ठाकुर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।