कौन है बीडीएस छात्र हारिश अली,जिसे यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार,नीट की तैयारी के दौरान आया था ISIS के संपर्क में 

कौन है बीडीएस छात्र हारिश अली,जिसे यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार,नीट की तैयारी के दौरान आया था ISIS के संपर्क में 

17 Mar 2026 |  20

 



लखनऊ।उत्तर प्रदेश एटीएस ने मुरादाबाद के एक निजी मेडिकल कॉलेज में छापेमारी कर सहारनपुर का बीडीएस छात्र हारिश अली को आईएसआईएस के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।आरोपी हारिश बीडीएस की पढ़ाई की आड़ में टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आतंकी विचारधारा फैला रहा था।जांच में क्रिप्टोकरेंसी फंडिंग और बड़े नेटवर्क के सुराग मिलने से हड़कंप मच गया‌ है।



हारिश राजस्थान में नीट की तैयारी के दौरान आतंकी संगठन के संपर्क में आया था 



हारिश राजस्थान में नीट की तैयारी के दौरान पहली बार आतंकी संगठन के संपर्क में आया था।हारिश अली सेशन और डिस्कॉर्ड जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स पर फर्जी नामों से ग्रुप चलाकर युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहा था।हारिश वीपीएन का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपाता था और भारत के खिलाफ साजिशें रचने वाले विदेशी हैंडलर्स के सीधे संपर्क में था। पुलिस अब हारिश को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।



क्रिप्टोकरेंसी फंडिंग और अल इत्तेहाद का नेटवर्क



यूपी एटीएस की जांच में हारिश अली के पास से क्रिप्टोकरेंसी के जरिए फंडिंग मिलने के पुख्ता सुराग मिले हैं,जिसकी गहनता से जांच की जा रही है।हारिश अल इत्तेहाद मीडिया फाउंडेशन नाम से अपना एक गुप्त ग्रुप बना रखा था,जहां वह आईएसआईएस की प्रोपेगेंडा मैगजीन दाबिक और अल-नाबा शेयर करता था।



सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आधा दर्जन से अधिक अन्य संदिग्ध 



सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर इस समय आधा दर्जन से अधिक अन्य संदिग्ध भी हैं,जो हारिश अली के इस डिजिटल नेटवर्क का हिस्सा थे।यह मॉड्यूल युवाओं को फिदायीन हमलों के लिए भड़काने और शरिया कानून लागू करने की कट्टरपंथी सोच पर काम कर रहा था।



जिहादी प्रोपेगेंडा का हथियार बना सोशल मीडिया



पूछताछ में पता चला है कि हारिश अली लोकतंत्र को खारिज कर खिलाफत व्यवस्था स्थापित करने की मानसिकता रखता था।हारिश सोशल मीडिया को कट्टरता फैलाने का हथियार बना लिया था,जहां हारिश मारे गए आतंकियों की तस्वीरें, जहरीले भाषण और ऑडियो-वीडियो शेयर करता था।



यूपी एटीएस के मुताबिक..



यूपी एटीएस के मुताबिक हारिश अली न केवल भारत बल्कि पाकिस्तान के आईएसआईएस हैंडलर्स से भी जुड़ा हुआ था। मुरादाबाद के कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हारिश अपने कई साथियों को भी इस दलदल में खींचने की कोशिश की थी। यूपी एटीएस अब हारिश के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए छापेमारी कर रही है।


ट्रेंडिंग