पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
इटखोरी,चतरा।इटखोरी में पत्रकार संतोष कुमार दास ने अपने 39वें जन्मदिन को यादगार बना दिया।संतोष दास ने केक काटने के लिए किसी आलीशान होटल को नहीं,बल्कि कटुआ के बिरहोर टोला को चुना।इस खास मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों और प्रबुद्धजनों ने भी शिरकत की और समाजसेवा के इस जज्बे को सलाम किया।
इटखोरी के चर्चित पत्रकार संतोष कुमार दास का जन्मदिन इस बार बिरहोर परिवारों के लिए खुशियां लेकर आया। कटुआ के बिरहोर टोला में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बांकिरा,भद्रकाली महाविद्यालय के प्राचार्य दुलार ठाकुर और इटखोरी थाना के सब इंस्पेक्टर दुखी राम महतो विशेष रूप से शामिल हुए।
अतिथियों ने संतोष कुमार दास को शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।वहीं सांसद प्रतिनिधि प्रकाश कुमार दास ने संतोष और उनकी पत्नी का एक सुंदर चित्र भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।संतोष कुमार दास ने बिरहोर बच्चों और परिवारों के बीच न केवल केक काटा,बल्कि उनके बीच नाश्ता और बिस्कुट का वितरण भी किया।इस दौरान समाज के उपेक्षित वर्ग के बीच पहुंचे अधिकारियों को देख बिरहोर परिवारों में भी काफी उत्साह दिखा।
कार्यक्रम में डॉक्टर संदीप कुमार,मुखिया जुगेश्वर दांगी, पंचायत सचिव अर्चना कुमारी,पत्रकार अशोक पाण्डेय समेत प्रखंड अध्यक्ष मुंशी रविदास और पूर्व अध्यक्ष सुरेश रविदास जैसे कई लोग मौजूद थे।संतोष दास के परिजनों और मित्रों ने भी इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।आज जब समाज में लोग अपने निजी उत्सवों पर लाखों खर्च करते हैं, संतोष कुमार दास का यह प्रयास समाज को एक नई दिशा दिखाने वाला है।