पूर्व पार्षद सावित्री देवी की बेटी सुनैना पासवान ने चुनावी मैदान में ठोकी ताल

पूर्व पार्षद सावित्री देवी की बेटी सुनैना पासवान ने चुनावी मैदान में ठोकी ताल

18 Feb 2026 |  7

 



पुटकी।नगर निगम की चुनावी सरगर्मी काफी तेज़ी से बढ़ रही है।लोगों की ज्वलन्त मुद्दों को लेकर वार्ड नंबर 9 की पार्षद प्रत्याशी सुनैना पासवान ने अपने आवासीय कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।सुनैना ने कहा पूर्व में मेरी दिवंगत माता दो बार इस वार्ड में पार्षद रही और करोना काल में जनता की सेवा करते हुए कोरोना से ग्रसित होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।उन्होंने अपने कार्यकाल में विकाश के बहुत सारे कार्य किए,जिसमें करकेंद पार्क का जीर्णोद्धार,विभिन्न इलाकों में पीसीसी सड़क रोड नाली,शौचालय,राशन कार्ड,वृद्धा/विधवा पेंशन जैसे सारे कार्य किया।



सुनैना पासवान ने कहा कि मेरी माता जी का एक सपना था कि वह अपने क्षेत्र में एक विवाह भवन का निर्माण कराएं,जिससे समाज मे वैवाहिक कार्यक्रम में लोगों को सुविधा हो सके,जो कि उनके मृत्यु के बाद उनका सपना अधूरा रह गया।सुनैना ने कहा कि मेरी जीत के बाद मेरी पहली प्राथमिकता विवाह भवन का निर्माण कराना,खटाल में नालियां बनवाना,स्ट्रीट लाइट लगवाना और कुछ जगहों पर पेवर ब्लॉक लगाना तथा झुग्गी झोपड़ी में जीवन यापन  करने वाले दबे कुचले लोगों का विकाश करना और उन्हें जागरूक करना। 



सुनैना पासवान ने कहा कि आज वार्ड नंबर 9 में प्रदूषण की बहुत बड़ी समस्या है।आसपास आउटसोर्सिंग कंपनी संचालित है।प्रदूषण मुक्त करने के लिए सभी माइंस के खनन स्थल से लेकर औबीडंप तक नियमित पानी का छिड़काव करवाने के लिए बीसीसीएल प्रबंधन,डीजीएमएस,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्राचार करुंगी,सुबह शाम क्षेत्र में पानी का छिड़काव करवाऊंगी हर घर पेयजल के अधूरे कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाऊंगी साथ ही मैं अपने वार्ड के बेरोजगार युवाओं को सरकारी नियमानुसार 75 फीसदी रोजगार आउटसोर्सिंग कंपनियों में दिलाऊंगी। 



अपने वार्ड के लोगों से अपील करते हुए सुनैना पासवान ने कहा की कुछ लोग मेरे खिलाफ यह प्रचार कर रहे हैं कि मैं जीत कर कहां रहूंगी तो मैं आप सभी को यह बताना चाहती हूं कि मैं वार्ड नंबर 9 की बेटी हूं और मैं आपके बीच यही रहूंगी। यह चुनाव मुझे वार्ड की जनता लड़वा रही है तो मैं इस परिवार को छोड़कर कहां जाऊंगी।मैं अपनी नौकरी छोड़कर अपने परिवार के बीच आ गई हूं और अपने परिवार की सेवा के लिए मैं अपना पूरा जीवन वार्ड नंबर 9 की जनता को समर्पित करूंगी। 



प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से मुर्तजा अंसारी,आनंद खंडेलवाल, सुभाष पासवान,मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश पासवान,बीडी सिंह, रवि यादव,आर्यन यादव,अनिरुद्ध पासवान,आलोक साव,राजेश भारती,नरेश भारती,सनी कुमार,उदय,सुंदर बाबू, वर्मा फ्रेंड्स ग्रुप बजरंगी तिवारी,अनिल सिंह,जितेंद्र साहू,सोनम पासवान,आशा देवी,मंजू देवी,मुन्नी खातून,रेणु देवी,विभा देवी,रंजू देवी सहित सैकड़ो की संख्या में समर्थक मौजूद थे।


ट्रेंडिंग