विराट-अनुष्का चमक-दमक से दूर वृंदावन में भक्तों के साथ बैठे,संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग में दिखी अनोखी सादगी

विराट-अनुष्का चमक-दमक से दूर वृंदावन में भक्तों के साथ बैठे,संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग में दिखी अनोखी सादगी

17 Feb 2026 |  30

 



मथुरा।भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक मार्ग की ओर कदम बढ़ाते हुए संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए मंगलवार को वृंदावन पहुंचे।इस बार इनकी यात्रा पहले की तरह निजी मुलाकात तक सीमित नहीं रही,बल्कि हजारों श्रद्धालुओं के बीच सामान्य भक्त की तरह सत्संग में शामिल होते नजर आए।



विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बिना किसी विशेष प्रोटोकॉल के प्रेमानंद महाराज से एकांतिक वार्ता और दर्शन करने पहुंचे।सुबह लगभग 5:30 बजे केली कुंज आश्रम वृंदावन पहुंचे,जहां लगभग 1 घंटे तक रहे और प्रेमानंद महाराज से वार्ता की।इस दौरान विराट और अनुष्का ने साधारण श्रद्धालुओं के बीच बैठकर सत्संग सुना।इससे पहले विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से एकांतिक वार्तालाप के माध्यम से शांत वातावरण में मिलते रहे हैं,लेकिन इस बार उन्होंने सार्वजनिक सत्संग में भाग लिया।



इस दौरे की सूचना स्थानीय पुलिस को पूर्व में नहीं दी गई थी। हालांकि उनके आगमन की चर्चा धीरे-धीरे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच फैल गई,जिसके बाद सत्संग स्थल पर उत्सुकता और भी बढ़ गई।इसके बावजूद विराट और अनुष्का ने पूरी सादगी और संयम बनाए रखा।सत्संग के दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने दीक्षा और शरणागति के बीच के अंतर पर विस्तार से प्रकाश डाला।विराट और अनुष्का ध्यानपूर्वक प्रवचन सुनते नजर आए।



रिपोर्टों के मुताबिक फरवरी 2026 के मध्य तक की विराट कोहली लंदन में समय बिताने के बाद मुंबई लौटे थे।अब विराट आगामी IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे,जो इस बार अपने खिताब ड‍िफेंड करने के लिए तैयार है।कोहली हाल ही में भारत और न्यूलीलैंड के बीच हुई सीरीज में खेलते दिखे थे।यहां कोहली ने 3 मैचों में 240 रन  80 के एवरेज और 105.26 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे।



प‍िछले साल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने तीन बार  वृंदावन का दौरा किया था,इससे पहले जनवरी में भी विराट, अनुष्का और उनके बच्चे प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे थे।वहीं मई महीने में विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के ठीक एक दिन बाद भी दोनों ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की थी।इसके बाद वो द‍िसंबर में भी पहुंचे थे।


ट्रेंडिंग