ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का शिलान्यास,50 लाख की लागत से होगा निर्माण,स्वास्थ्य व्यवस्था होगा सुदृढ़

ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का शिलान्यास,50 लाख की लागत से होगा निर्माण,स्वास्थ्य व्यवस्था होगा सुदृढ़

07 Feb 2026 |  19

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बिशुनपुरा,गढ़वा।भवनाथपुर विधानसभा विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा के निर्देश पर झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड इकाई बिशुनपुरा के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ्य उप केंद्र बिशुनपुरा में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन निर्माण कार्य का नरियल फोड़कर शिलान्यास किया।यह भवन लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होगा,जिससे प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। 



इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान विधायक अनंत प्रताप देव के कार्यकाल में बिशुनपुरा प्रखंड में विकास की गंगा बह रही है।स्वास्थ्य,शिक्षा,सड़क,पुल-पुलिया और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में लगातार योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि विधायक ने बिशुनपुरा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं उपलब्ध कराईं, जिससे आम जनता लाभान्वित हो रहे हैं। 



धर्मेंद्र सिंह ने आगे कहा कि ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन के निर्माण से प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आने वाले समय में बिशुनपुरा प्रखंड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और क्षेत्र एक आदर्श प्रखंड के रूप में उभरेगा। 



इस मौके पर झामुमो नेता संजय गुप्ता, बालकृष्ण सिंह, गौरव प्रताप देव, माणिक सिंह, भरदुल चंद्रवंशी, लतीफ अंसारी, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार, पुष्कर गुप्ता सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग