गंगा प्रसाद बुधिया की मनाई गई 122वीं जयंती

गंगा प्रसाद बुधिया की मनाई गई 122वीं जयंती

07 Feb 2026 |  24

 



रांची।मारवाड़ी महाविद्यालय प्रांगण में कॉलेज के संस्थापक गंगा प्रसाद बुधिया की शुक्रवार को 122वीं जयंती मनाई गई। गंगा प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मनोज कुमार ने कहा कि गंगा बाबू के जीवन से सादा जीवन उच्च विचार से कार्य करने की प्रेरणा लेकर हम लोग उनकी जयंती मना रहे है,यहां से पढ़े छात्र छात्राएं बड़े-बड़े पदों पर आसीन हैं।‌ पूर्व प्राचार्य जावेद अहमद ने कहा कि यहां से पढ़े लोग पूरे विश्व में कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं। 



पूर्व प्राचार्य रणजीत सिंह ने कहा कि गंगा बाबू साधारण कपड़ों में मजदूरों के साथ निर्माण करवाते थे,जिसका इतना बड़ा स्वरूप हो गया,उनकी कार्यशैली अनुकरणीय है, मारवाड़ी शिक्षा ट्रस्ट के वेद बगला,अरुण बुधिया,चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए।  कॉलेज के अनुभव चक्रवर्ती ने  कार्यक्रम का संचालन किया।



महाविद्यालय के शिक्षकों,छात्र छात्राओं,एनसीसी के छात्रों ने, समाज के लोगों ने मालार्पण कर गंगा प्रसाद बुधिया के सत कार्यों की चर्चा की और उन्हें जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।



कार्यक्रम में मारवाड़ी सहायक समिति अध्यक्ष पवन शर्मा,चैंबर सचिव रोहित अग्रवाल,पवन मंत्री, बासुदेव भाला,महाबीर माहेश्वरी,रजनी बुधिया, माधुरी बुधिया, विश्वजीत बोस, हरबिंदर सलूजा,दिलीप सलूजा,सुरेश जैन, सतनाम कौर, संजय बुधिया,सत्येंद्र बुधिया,तुषित बुधिया,कृपाल सिंह,प्रमोद माली, डॉ आफताब जमील सहित भारी संख्या में समाज के लोग एवम छात्र छात्रा उपस्थित थे।सब ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर सृजन शील गंगा प्रसाद बुधिया के वृहद सामाजिक जीवन पर प्रकाश डाला,मनोज रूईया एवं आयुष बुधिया ने कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने में भरपूर मेहनत की



इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवक भी भारी संख्या में मौजूद थे,वे भी अपने से ज्यादा समाज के लिए सोच कर काम करने वाले गंगा बाबू के जीवन से प्रेरणा मिली, उन्होंने उनके आदर्श को जीवन में अपने और प्रचारित करने की शपथ ली।


ट्रेंडिंग