केंद्रीय बजट पर युवा कांग्रेस ने जताई नाराजगी,जिला उपाध्यक्ष गुड्डू मलिक ने कहा,गरीब-मध्यम वर्ग के लिए निराशाजनक,सिर्फ अमीरों का बजट
केंद्रीय बजट पर युवा कांग्रेस ने जताई नाराजगी,जिला उपाध्यक्ष गुड्डू मलिक ने कहा,गरीब-मध्यम वर्ग के लिए निराशाजनक,सिर्फ अमीरों का बजट
03 Feb 2026 | 21
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,डुमरी।केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गुड्डु मलिक ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।उन्होंने इसे मध्यम और निम्न वर्ग के लोगों के लिए पूरी तरह निराशाजनक करार दिया।गुड्डू मलिक ने कहा कि यह बजट गरीब,किसान और गांव में रहने वाले आम आदमी की समझ से परे है।यह बजट गरीब का पेट नहीं भर सकता और न ही उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया गया है।
गुड्डू मलिक ने आरोप लगाया कि बजट में नौकरी और रोजगार सृजन के लिए कोई व्यावहारिक प्रावधान नहीं है,बल्कि सिर्फ सपने दिखाए गए हैं। गुड्डू ने कहा,यह बजट महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई प्रभावी उपाय नहीं लाया है, जिससे आम आदमी की जेब पर और बोझ बढ़ेगा। बजट केवल बड़े उद्योगपतियों और अमीर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जबकि गरीब और मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी नहीं है।
गुड्डू मलिक ने चिंता जताई कि इस बजट से देश में आर्थिक असमानता और बढ़ेगी,गरीब और अधिक गरीब होता जाएगा, जबकि अमीरों की संपत्ति में इजाफा होगा।गुड्डु ने कहा कि सरकार को गरीबों,किसानों,युवाओं और मध्यम वर्ग की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए था,लेकिन बजट में इन मुद्दों की अनदेखी की गई है।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बजट को जनविरोधी बताते हुए इसे अस्वीकार करने की बात कही और सरकार से मांग की कि आम लोगों की भलाई के लिए ठोस नीतियां बनाई जाएं।