पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,लातेहार।मनिका प्रखंड में कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव की अध्यक्षता में रविवार को वोट चोर,गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में झारखंड सह प्रभारी बेला प्रसाद,विधायक रामचंद्र सिंह,संगठन सृजन कार्यक्रम के जिला सह प्रभारी अजय नाथ शाहदेव समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों,कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लेकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपने हस्ताक्षर दर्ज किया।
कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की मूल भावना को आहत किया है और जनता के वोट की मर्यादा को ठेस पहुंचाई है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट चोर,गद्दी छोड़ अभियान के माध्यम से जनजागरण का व्यापक आंदोलन शुरू कर रही है, जो जनता के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है।
बेला प्रसाद ने कहा कि यह अभियान सिर्फ विरोध नहीं बल्कि जनता की आवाज़ है।अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस हर गांव और पंचायत में जाकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाएगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी।
इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, संजय कुमार सिंह, मनोज यादव, अंजू यादव, सरयू यादव, कृष्णा यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।