साहिबगंज।जिला के तालझारी प्रखंड अंतर्गत बड़ा दुर्गापुर में वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से वन महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।महोत्सव के दौरान राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा,जिला वन पदाधिकारी प्रबल गर्ग और उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार हांसदा ने कहा कि पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। हमें एक-एक गांव में वृक्ष लगाना होगा।
मौके पर मुख्य अतिथियों ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को योजना से संबंधित कागजात और 42 सखी मंडलों को 63 लाख रुपए का सीसीएल डमी चेक और फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत दो लाभुकों को 10,000 रूपए की परिसंपत्ति वितरित किया।सांसद विजय कुमार हांसदा ने लोगों से राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।
वन पदाधिकारी प्रबल गर्ग ने कहा कि वन महोत्सव,वन बचाने की दिशा में एक प्रयास है।अगर हम सभी अपने-अपने प्रयास से पौधारोपण करें तो निश्चय ही यह प्रयास सफल होगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा,जिला वन पदाधिकारी प्रबल गर्ग,प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राम सुमन प्रसाद, वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे, नमामि गंगे डीपीओ अमित मिश्रा, प्रभारी वनपाल राणा रंजीत चौधरी, बीपीओ रजनीश पाराशर आदि मौजूद थे।