मुखिया के विरुद्ध अविश्वास को लेकर वार्ड सदस्यों ने डीसी को दिया आवेदन

मुखिया के विरुद्ध अविश्वास को लेकर वार्ड सदस्यों ने डीसी को दिया आवेदन

18 Jun 2025 |  20

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बगोदर।बगोदर प्रखंड के बेको पश्चिमी पंचायत में भ्रष्टाचार को लेकर वार्ड सदस्यों का ग़ुस्सा छठे असमान पर है।लगभग छह माह से मुखिया के खिलाफ आवाज बुलंद की जा रही है। इसे लेकर प्रखंड से लेकर जिले के वरीय अधिकारी तक अपनी शिकायत वार्ड सदस्यों ने किया है।यही नहीं वार्ड सदस्यों ने कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित दर्ज नही किया।

 

वार्ड सदस्यों ने आवेदन के माध्यम से कहा है कि वार्ड सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर पंजी हस्तांतरित किया गया है।आरोप लगाया कि कार्यकारणी की बैठक की सूचना समय अनुसार नहीं दिया जाता है।वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाया है कि बंगाली तरीके से लाभ समिति बनाकर योजना का काम कराया जाता है। वार्ड सदस्ययों के विरोध करने पर धमकी दिया जाता है कि जो करना है कर लो।

 

अबूआ आवास के ग्राम सभा पंजी को हेराफेरी कर  बदल दिया गया है। वहीं मुखिया और पंचायत सचिव पर वार्ड सदस्य आरोप लगाते हुए कहा है कि फंड की जानकारी वार्ड सदस्यों को कभी भी नहीं दिया जाता है। वही पंचायत मे 2023 -24 में तीन से चार लाख निकासी मरम्मत के नाम पर निकासी किया गया है। सहित कई आरोप लगाए गए हैं। 

 

आवेदन में  उप मुखिया सहित दर्जन भर वार्ड सदस्यों के हस्ताक्षर किया गया है,जिसमें उप मुखिया सुरज कुमार वार्ड सदस्य जियाउल हक रेणु देवी तरन्नुम खातुन बद्रे आलाम मो मकसुद आलम भीम पंडित प्रमिला कुमारी सफीना खातुन मदीना खातुन सहित अन्य वार्ड सदस्य के हस्ताक्षर शामिल थे।

ट्रेंडिंग