न्यू मधुकम छठ पूजा समिति द्वारा छठ महापर्व धूमधाम से संपन्न

न्यू मधुकम छठ पूजा समिति द्वारा छठ महापर्व धूमधाम से संपन्न

16 Apr 2024 |  22

 

वरीय संवाददाता,रांची।न्यू लायंस क्लब,न्यू मधुकम छठ पूजा समिति के तत्वावधान में चार दिवसीय चैत्र छठ महापर्व धूम-धाम से शांतिपूर्वक संपन्न हुआ,जिसकी अध्यक्षता अनिल कुमार गुप्ता (अध्यक्ष) ने किया।

 

इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में छठ पर्व रांची जिला अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा उर्फ चुन्नू भ‌इया,संरक्षक सुनील गुप्ता, पूर्व पार्षद आशा देवी एवं छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा उपस्थित थे।

 

अनिल कुमार गुप्ता ने कहा चार दिवसीय लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा पिछले 40वर्षो से लगातार न्यू लायंस क्लब के तत्वाधान में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।क्लब द्वारा व्रत धारियों के बीच नारियल,फूल- माला,दूध,आम पत्ता,अगरबत्ती एवं अन्य फलों  का वितरण भी किया जाता है।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब के संस्थापक अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष दीपक चौधरी,संजय साव,संतोष गुप्ता,उपाध्यक्ष विनोद राजन,राहुल गुप्ता,सतेंदर वर्मा,ऋषभ गुप्ता,सचिव ओम प्रकाश शर्मा,राकेश जयसवाल,राजू साव,गुड्डू श्रीवास्तव,विनोद साव,मनीष सिंह,सुरेश गोप,मंत्री दिगम्बर निषाद,दिलीप वर्णवाल,समीर शर्मा,सोनू श्रीवास्तव,धनंजय साव,राहुल साव,श्रीकांत जी, गोलू साव,अजय यादव,संगठन मंत्री,बबलू साव,विक्की मिश्रा,मंटू शर्मा,गौरव वर्मा,सुरेश साव, नीरज चौधरी,विजय गुप्ता, भूपेंदर तिवारी,राजू राय,मधुकर सिंह,सूरज साव,प्रचार मंत्री अजय सोनी,रवि तिवारी,सूरज साव, रॉनित कुमार,शेखर जायसवाल,दीपक लहरी,मोनू कुमार,गणेश सोनी,अभिषेक चौधरी,प्रियांशू शर्मा,सतीश जायसवाल,जितेंदर कुमार,कोषाध्यक्ष धनंनजय सोनी, सुनील गुप्ता एवं सदस्य राहुल जी,सोनी साव,विजय,गुड्डू,दीपक,दिलीप,मनीष, विक्की आदि ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ट्रेंडिंग