पति की गर्लफ्रेंड को पत्नी ने भेजी शादी की फोटो,लड़कियों ने कराया मामला दर्ज

पति की गर्लफ्रेंड को पत्नी ने भेजी शादी की फोटो, लड़‎कियों ने कराया मामला दर्ज

10 Aug 2021 |  913

 

झारखंड की राजधानी रांची के एक बड़े अस्पताल के डॉक्टर ने अपनी पत्नी के होते हुए भी दो लड़‎कियों को अपनी गर्लफ्रेंड बना ‎लिया और उनके साथ शारी‎रिक संबंध भी बनाए।पत्नी को शक होने पर डॉक्टर की पत्नी ने ‎‎उसकी पोल खोलने की योजना बनायी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर की पत्नी को पता चला कि उसके पति का कही बाहर भी चक्कर चल रहा है।इससे वो थोड़ा सहम गई लेकिन जब उसने डॉक्टर की मोबाइल पर चैट देखा तो वह हैरान रह गई।पत्नी ने देखा कि उसके पति का चक्कर एक नहीं बल्कि दो लड़कियों के साथ चल रहा है।इसके बाद उसने ऐसी चाल चली कि डॉक्टर की पूरी पोल भी खुल गई और उसका रिश्ता भी तुरंत टूट गया।ये घटना रांची स्थित एक बड़े अस्पताल की है।
बताया जा रहा है ‎कि डॉक्टर की पत्नी ने दोनों लड़कियों को अपनी शादी की तस्वीरें भेज दीं। जब डॉक्टर की दोनों गर्लफ्रेंड ने यह सब देखा तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। इस खुलासे के बाद डॉक्टर की दोनों गर्लफ्रेंड सीधे थाने पहुंच गईं। दोनों ने उन पर गंभीर आरोप लगाए। दोनों ने डॉक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर उनसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था। एक लड़की का आरोप है कि डॉक्टर पिछले 10 साल से उसके साथ रिलेशनशिप में था। दूसरी लड़की ने बताया कि उसके साथ तीन साल से डॉक्टर का अफेयर चल रहा था। सबसे बड़ी बात तो यह है ‎कि डॉक्टर ने दोनों को नहीं बताया था कि उसकी शादी हो चुकी है। जिस लड़की ने 10 साल से रिलेशनशिप में होने का आरोप लगाया है, उसे भी डॉक्टर की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस मामले के सामने आने के बाद डॉक्टर की सारी पोल खुल गई है। पुलिस ने दोनों लड़कियों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। फिलहाल अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ट्रेंडिंग