पीएलएफआई का एरिया कमांडर दो लाख का इनामी नक्सली पुनई ढेर

झारखंड में उग्रवादियों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रांची पुलिस ने नगड़ी थाना क्षेत्र के चेटे स्थित सिंहपुर गांव में हुई मुठभेड़ में पुनई को मार गिराया। रांची और उसके आसपास के इलाकों में आतंक बने उग्रवादी पुनई उरांव को मंगलवार को पुलिस ने मार गिराया।

पुनई पीएलएफआई का एरिया कमांडर था। उसके दस्ते के लोग पुनई के कहने पर ही लेवी की वसूली करते थे। उस पर रंगदारी, लेवी वसूली और हत्या के कई मामले दर्ज हैं। झारखंड सरकार ने उस पर दो लाख रुपए का इनाम रखा था।

23 Dec 2020 |  994

ट्रेंडिंग