पलामू एसपी कपिल चौधरी द्वारा ब्लॉक बी स्थित साभागार में जिले के अपराध गोष्ठी का संचालन किया गया

पलामू एसपी कपिल चौधरी द्वारा ब्लॉक बी स्थित साभागार में जिले के अपराध गोष्ठी का संचालन किया गया

18 Jul 2026 |  23

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि 



मेदिनीनगर/पलामू।अपराध गोष्ठी में पलामू जिला के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस निरीक्षक/थाना प्रभारी/ओपी प्रभारी/शाखा प्रभारी ने भाग लिया। अपराधी गोष्ठी में मुख्य रूप से अपराध नियंत्रण,कांड का अनुसंधान, अपराधियों पर निगरानी,गश्ती दल को प्रभावी बनाने के लिए क्यूआर कोड स्कैन की व्यवस्था,लंबित वारंट/कुर्की का निष्पादन,लंबित कांडों का निष्पादन,मादक पदार्थो के अवैध रूप से खरीद बिक्री पर रोक,डायल-112, बीट पुलिसिंग एवं पूर्व माह में दिये गये एजेंडा बिन्दूओं पर की गई कार्रवाई की समीक्षा, विगत 10 वषों में जेल से छुटे अपराधकर्मियों विशेषकर लूट, डकैती, आम्र्स एक्ट, चोरी, गृह भेदन के अभियुक्तों का सत्यापन/निगरानी रखने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया। पुनः आगामी माह में होने वाली अपराध गोष्ठी में उक्त कार्यो की समीक्षा किये जाने संबंधी दिशा-निर्देश दिया गया और सभी थाना प्रभारी को दैनिक रूप से अपने अधिनस्त कर्मियों के साथ बैठक कर कार्यो को नियमित रूप से कराये जाने का निर्देश दिया गया।


ट्रेंडिंग