AIMIM के कार्यकर्ताओं ने SIR हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों की सहायता

AIMIM के कार्यकर्ताओं ने SIR हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों की सहायता

18 Jul 2026 |  44

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता



पाकुड़।पूर्व विधायक सह AIMIM संथाल परगना प्रभारी अकिल अख्तर के निर्देशानुसार पाकुड़ प्रखंड के तारानगर और झीकरहाटी पंचायत में SIR हेल्प डेस्क का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के SIR फॉर्म भरवाए गए और उन्हें आवश्यक जानकारी एवं हर संभव सहयोग प्रदान किया गया। 



हेल्प डेस्क पर मौजूद AIMIM कार्यकर्ताओं ने लोगों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया,आवश्यक दस्तावेजों और अन्य औपचारिकताओं की विस्तृत जानकारी दी,जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक तक सहायता पहुंचाना और सरकारी प्रक्रिया को सरल बनाना रहा। 



इस अवसर पर अकिल अख्तर ने कहा कि AIMIM हमेशा जनता की सेवा, उनके अधिकारों की रक्षा तथा हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से पंचायत स्तर पर लगातार SIR हेल्प डेस्क संचालित किए जा रहे हैं और आगे भी किया जायेगा। 



अकिल अख्तर ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोगों के बीच रहकर सेवा भाव के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की हर संभव सहायता करें। आने वाले दिनों में पाकुड़ विधानसभा के सभी पंचायतों में SIR हेल्प डेस्क लगाकर लोगों को निःशुल्क सहयोग प्रदान किया जाता रहेगा।SIR हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को बहुत अच्छी सुविधाएं मिल रही है और लोग खुशी महसूस कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य आपकी समस्या हमारी जिम्मेदारी है।


ट्रेंडिंग