पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त हस्तांतरण पर पाकुड़ में आयोजित हुआ पीएम किसान उत्सव दिवस 

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त हस्तांतरण पर पाकुड़ में आयोजित हुआ पीएम किसान उत्सव दिवस 

14 Mar 2026 |  25

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता



पाकुड़।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त के हस्तांतरण के अवसर पर पाकुड़ स्थित आत्मा सभागार में पीएम किसान उत्सव दिवस का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं,उन्नत खेती की तकनीकों और किसानों की आय बढ़ाने से संबंधित सरकारी पहलों की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने,आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी कृषि को लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित किया। 



इस अवसर पर उपस्थित किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सीधे प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) के माध्यम से दिखाया गया। पीएम ने अपने संबोधन में देश के किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि किसानों की समृद्धि ही देश की प्रगति का आधार है। पीएम ने किसानों से नई तकनीक अपनाने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। 



कार्यक्रम में विपणन सचिव संजय कच्छप,उप परियोजना निदेशक चंद्रमौली,सहायक तकनीकी प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।कार्यक्रम के माध्यम से किसानों ने कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं और सरकार की योजनाओं के प्रति अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की।


ट्रेंडिंग