चेंबर चुनाव:टीम तुलसी पटेल का खुला कार्यालय,पदयात्रा कर मांगा समर्थन

चेंबर चुनाव:टीम तुलसी पटेल का खुला कार्यालय,पदयात्रा कर मांगा समर्थन

07 Sep 2025 |  292

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।चैंबर चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल ने शनिवार को रातू रोड स्थित मोदी हाइट्स में कार्यालय का उद्घाटन किया।इसके बाद टीम तुलसी पटेल के सदस्यों ने हरमू रोड रांची गौशाला न्यास में आयोजित अन्नपूर्णा सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही टीम के सदस्यों ने जैन मंदिर से शनि मंदिर अपर बाजार तक पदयात्रा की। टीम से सभी सदस्यों ने व्यापारियों से मुलाकात कर चुनाव में टीम तुलसी पटेल को भारी से भारी समर्थन देने का आग्रह किया। 



 



इस अवसर पर अध्यक्ष पद के दावेदार तुलसी पटेल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमारी टीम पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।टीम का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की आवाज़ को चैंबर के मंच पर बुलंद करना है और सभी वर्गों के व्यापारियों को समान अवसर व सुविधा प्रदान करना है।



 



व्यापारियों से आशीर्वाद मांगते हुए तुलसी पटेल ने कहा कि यदि उन्हें व्यापारियों का समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त होता है, तो वे व्यापारिक माहौल को और अधिक सहज,पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।तुलसी पटेल ने कहा कि सरकार और चैंबर के बीच के एक सेतु बनायेंगे, ताकि व्यापारियों, उद्यमियों और उद्योगपतियों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का निदान आसान तरीके से हो सके। सरकार के विभिन्न विभागों में चेंबर का प्रतिनिधित्व बढ़े इसका भी पूरा प्रयास करेंगे।



 



 व्यापारियों ने भी टीम तुलसी पटेल का गर्मजोशी से स्वागत किया और विश्वास जताया कि वे बदलाव की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। 



 



इस अवसर पर तुलसी पटेल,ज्योति कुमारी, नवीन गाड़ोदिया, मोनिका गोयनका, प्रकाश अग्रवाल, विमल फोगला, शैलेश अग्रवाल, विकास झाझरिया, संतोष अग्रवाल, मनोज मिश्रा, दीन दयाल वर्णवाल, प्रमोद श्रीवास्तव समेत टीम के अन्य सदस्य और समर्थक मौजूद थे।


ट्रेंडिंग