जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का जीवन ही उनका सबसे बड़ा संदेश:चंद्र प्रकाश जैन

जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का जीवन ही उनका सबसे बड़ा संदेश:चंद्र प्रकाश जैन

22 Apr 2024 |  19

 

पुसू प्रतिनिधि,हजारीबाग।हजारीबाग की पावन धरती पर जैन समुदाय के द्वारा महावीर जयंती के पावन पर्व पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी,जिसका सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों और सदस्यों के द्वारा बड़ा बाजार चौक के समीप जैन समुदाय के पवन जैन अजमेरा, टोनी जैन और स्वरूप चंद्र सहित पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया गया। 

 

तत्पश्चात जुलूस में शामिल तमाम महिलाएं,पुरुष और बच्चों के बीच जूस और पानी की बोतल का वितरण किया गया,जिसके पश्चात सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल महावीर स्वामी की तस्वीर का दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया। जैन समाज के पदाधिकारियों द्वारा हजारीबाग यूथ विंग के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों का अभिनंदन किया गया। 

 

शोभा यात्रा के दौरान जैन समुदाय के सभी सदस्य महावीर स्वामी की जय कारे लगाते हुए शोभा यात्रा का आनंद ले रहे थे। तो वही शोभायात्रा में महिलाएं लाल पीली साड़ी और पुरुष कुर्ता पजामा में शामिल हुए और शोभायात्रा का भरपूर आनंद ले रहे थे, तो वहीं बच्चे भी शोभायात्रा में आनंदित होकर घूम रहे थे और ईश्वर की आराधना कर रहे थे।

ट्रेंडिंग