ओबीसी मोर्चा ने शोक सभा आयोजित कर समाजसेवी जर्नादन यादव को दी श्रद्धांजलि

ओबीसी मोर्चा ने शोक सभा आयोजित कर समाजसेवी जर्नादन यादव को दी श्रद्धांजलि

22 Apr 2024 |  20

 

प्रतिनिधि,दुमका।पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना के द्वारा बन्दरजोरी स्थित मोर्चा के अस्थायी कार्यलय में शोक सभा का आयोजन किया गया। शहर के प्रबुद्ध समाजसेवी और वरीय अधिवक्ता रहे जनार्दन प्रसाद यादव के निधन पर पर उनके फोटो पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। 

 

उपस्थित सदस्यों ने कहा कि वह गरीब गुरबों को न्याय दिलाने के हमेशा तत्पर रहते थे। समाजिक क्षेत्र में उन्होंने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई थी। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी पदों कर रह जीवन पर्यंत सक्रिय रहे। 

 

मोके पर मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष असीम मंडल, प्रधान महासचिव डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष शिवनारायण दर्बे,महासचिव रंजीत जायसवाल, कोषाध्यक्ष अजित मांझी, पूर्व प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता, जयकांत कुमार, अधिवक्ता जयकांत यादव, कंचन यादव, प्रदीप सिंह, पवित्र कुमार मंडल, कलाम कादरी, संजय मंडल,  बबलू मंडल, विशाल हरि, रंजीत मंडल, विमल महतो, आदिश महतो, अरुण मांझी, मुन्ना पंजियारा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। 

 

बैठक के बाद अध्यक्ष असीम मंडल और प्रधान महासचिव डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन एवं एनडीए के द्वारा बहुसंख्यक पिछड़ा वर्ग को प्रत्याशी नहीं बनना दोनों गठबंधन के लिए काफी नुकसान दायक साबित हो सकता है। इस पर मोर्चा काफी गंभीरता पूर्वक तमाम स्थिति और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पिछड़ा वर्ग के हित में कड़े कदम उठाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति दलों द्वारा पिछड़ा वर्ग को राजनीतिक हासिए पर लाने के लिए एक साजिश के तहत समाज को कमजोर और नेतृत्व विहीन करने हेतु चुनाव लड़ने से वंचित किया जा रहा है।

ट्रेंडिंग