रिया कुमारी ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में राज्य में आठवां स्थान व बड़कागांव प्रखंड टॉपर, परिवार में खुशी का माहौल

रिया कुमारी ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में राज्य में आठवां स्थान व बड़कागांव प्रखंड टॉपर, परिवार में खुशी का माहौल

20 Apr 2024 |  41

 

 पुसू प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के तलसवार गांव निवासी रंजीत कुमार पत्नी रीना कुमारी की पुत्री रिया कुमारी ने झारखंड बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में 487 अंक लाकर राज्य में आठवां स्थान प्राप्त की है। वहीं बड़कागांव प्रखंड टॉपर भी बनी है।रिया बड़कागांव प्लस टू हाईस्कूल की छात्रा है।

 

 बड़का गांव प्लस टू हाईस्कूल स्कूल के अध्यक्ष संदीप सिंह और शिक्षक अशोक राम ने बताया कि झारखंड मेट्रिक बोर्ड परीक्षा में रिया राज्य में आठवां स्थान प्राप्त की है। हम लोगों को काफी खुशी हुई है हमारे पूरे स्कूल परिवार की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं हैं।रिया आगे चलकर एक बड़ा अफसर बनकर प्रखंड का नाम रोशन करें। रिया को मिठाई खिलाकर परिवार वालों ने सफलता पर बधाई दी है।रिया ने कहा कि मुझे आगे पढ़ लिखकर इंजीनियर बनने की इच्छा है। 

 

रिया को बधाई देने वाले में मुख्य रूप से विधायक अंबा प्रसाद ,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद, मुखिया गीता देवी, संजय महतो, प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार कन्हैया, स्कूल अध्यक्ष संदीप सिंह, मुखिया गीता देवी, मनीष पांडे, राजेश गुप्ता के अलावा कई लोगों लोगों ने बधाई दी है।

ट्रेंडिंग