आंदोलनकारी स्टार प्रचारकों की सूची जारी

आंदोलनकारी स्टार प्रचारकों की सूची जारी

20 Apr 2024 |  39

आंदोलनकारी स्टार प्रचारकों की सूची जारी

 

झारखंड आंदोलनकारी राज्य की बड़ी ताकत:पुष्कर महतो

 

विशेष संवाददाता,रांची।झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक डोरंडा स्थित केंद्रीय कार्यालय में आंदोलनकारियों के अलग पहचान और ताकत का प्रदर्शन करने को लेकर हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आंदोलनकारी स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई।इनमें संस्थापक व प्रधान सचिव पुष्कर महतो, अध्यक्ष विदेशी महतो, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष रोजलीन तिर्की , सरोजिनी  कच्छप, सीताराम उरांव, केंद्रीय सचिव अली हसन अंसारी, सूर्यदेव भगत, दिवाकर साहू ,भुवनेश्वर केवट इजहार  राही, सतीश कुमार, मकबूल खान, जमरूद्दीन अंसारी, जीतन कोल, बुधन कोल, रामजी भगत, सज्जाद अनवर, विश्वजीत प्रमाणिक , रवि नदी प्रमुख होंगे।

 

उक्त जानकारी देते हुए संस्थापक पुष्कर महतो ने कहा कि  झारखंड को बेहतर राज्य बनाने एवं झारखंड आंदोलनकारी की अलग पहचान तथा शक्ति प्रदर्शन करने हेतु झारखंड आंदोलनकारी  लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। चतरा लोकसभा चुनाव के मध्य नजर 21 अप्रैल को लातेहार में बैठक होगी। 22 अप्रैल को लोहरदगा लोकसभा से प्रत्याशी स्टीफन किंडो ,23 अप्रैल को पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से झारखंड आंदोलन के अमर पुरोधा देवेंद्र मांझी की पत्नी एवं पूर्व मंत्री श्रीमती जोबा मांझी नामांकन दाखिल करेंगे। 27 एवं 28 अप्रैल को कोडरमा लोकसभा से शहीद महेंद्र सिंह के पुत्र एवं विधायक विनोद कुमार सिंह के समर्थन में बरकट्ठा में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। 28 तारीख को देर शाम हजारीबाग लोकसभा सीट से प्रत्याशी गौरांग राय के समर्थन में पदमा में विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। 5 मई को दुमका लोकसभा सीट से जिदन कॉल के समर्थन में सभा का आयोजन जामताड़ा में किया जाएगा। रांची लोकसभा से जितेंद्र सिंह, धनबाद से विदेशी महतो झारखंड आंदोलनकारियों के प्रत्याशी होंगे।

 

उक्त जानकारी देते हुए संस्थापक पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी इस राज्य की बड़ी ताकत है,जिनकी लगातार 24 वर्षों से  उपेक्षा होती रही है।इसलिए आंदोलनकारियों को इस लोकसभा चुनाव में गोलबंद होकर अपनी आवाज एवं ताकत बनने का काम करेंगे। आंदोलनकारियों की ताकत ही राज्य में आगामी सरकार  की दिशा व दशा तय करेंगे। 

 

आंदोलनकारी अपनी भूमिका मजबूती के साथ निभाए: जितेंद्र सिंह

 

केंद्रीय उपाध्यक्ष रांची लोकसभा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी लोकसभा चुनाव भी हमारे आंदोलन की एक मजबूत कड़ी है। झारखंड आंदोलनकारी अपनी भूमिका मजबूती के साथ निभाए और एक-एक आंदोलनकारी अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जाति एवं धर्म की भावनाओं से ऊपर उठकर काम करें। 

 

अल्पसंख्यक जमात अपनी उपेक्षा के खिलाफ मतदान करे:अली हसन

 

केंद्रीय सचिव एवं चतरा लोकसभा से प्रत्याशी अली हसन ने कहा कि राजनीतिक दलों ने झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारियों एवं अल्पसंख्यकों की घोर उपेक्षा की है। झारखंड आंदोलनकारी एवं अल्पसंख्यक जमात अपनी उपेक्षा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अपने अधिकारों, अस्मिता एवं अस्तित्व की रक्षा के लिए  संघर्ष तेज करेंगे और गोल बंद होकर मतदान में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कर  राजनीति करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दें।

ट्रेंडिंग