सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा पलामू की बैठक,रोजगार सृजन पर बल,अविवाहित युवक युवतियों की बनेगी सूची
सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा पलामू की बैठक,रोजगार सृजन पर बल,अविवाहित युवक युवतियों की बनेगी सूची
24 May 2026 | 24
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
मेदिनीनगर/पलामू।मेदिनीनगर सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रमाकांत पाठक की अध्यक्षता में शनिवार को गार्डन हर्ट पुलिस लाइन रोड में बैठक आयोजित की गयी।इस मौके पर महासभा के संरक्षक गोपाल मिश्र,चितेश मिश्र और सचिव परिमल प्रसून के देखरेख में बैठक में मुख्य अतिथि विजयानंद सरस्वती उपस्थित रहे।
इस मौके पर सर्व सम्मति से समाज के लोगो का ऑफ लाइन और ऑन लाइन सर्वे का जो कार्य चल रहा है उसको और तेज गति से करने का निर्णय लिया गया। साथ ही रोजगार सृजन के अलावे अविवाहित युवक युवतियों की भी एक सूची तैयार करने का निर्णय लिया गया ताकि शादी विवाह में लोगो को बायोडेटा आसानी से उपलब्ध हो सके।साथ ही ब्राह्मण समाज के विकास व कर्मकांड आदि के बारे में भी विचार किया गया।सभी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
उपाध्यक्ष मिथिलेश मिश्र के नेतृत्व में सर्वे का कार्य किया जाएगा।सर्वे प्रभारी का जिम्मा दिया गया हैं।
मौके पर छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन मिश्र,नौडीहा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पाठक,पाटन प्रखंड अध्यक्ष मृतुन्जय मिश्र, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र नाथ मिश्रा, पांकी प्रखंड अध्यक्ष शिवराज पाठक ,हैदरनगर प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर मिश्रा, शिवराज पाठक ,प्रभु नारायण पाठक,रजनीश मिश्र, धनंजय मिश्र,शशिभूषण पांडेय,मनोज वैध,उमा शंकर मिश्र,प्रवीण चन्द्र मिश्र,उमेश पाठक,,उमा शंकर मिश्र दिनेश पांडेय समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।