चौपारण प्रखंड में 23 मई से 23 जून तक चलेगा विशेष जल जांच अभियान

चौपारण प्रखंड में 23 मई से 23 जून तक चलेगा विशेष जल जांच अभियान

24 May 2026 |  17

चौपारण प्रखंड में 23 मई से 23 जून तक चलेगा विशेष जल जांच अभियान



दैहर पंचायत सचिवालय से हुई शुरुआत,घर-घर जल जांच करेगी जलसहिया दीदी



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



दैहर/चौपारण।हेमंत सोरेन सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र में 23 मई से 23 जून तक विशेष जल जांच अभियान चलाया जाएगा।अभियान की शुरुआत शुक्रवार को दैहर पंचायत सचिवालय में पंचायत मुखिया ब्रह्मदेव भुइयां ने की। मौके पर पंचायत क्षेत्र की जलसहिया दीदियां, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



अभियान के तहत पंचायत के सभी गांवों में जलसहिया दीदियां घर-घर जाकर पेयजल स्रोतों की जांच करेंगी। विशेष रूप से कुओं और चापानलों के पानी की गुणवत्ता की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल मिल सके।



अभियान से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान जिन क्षेत्रों या घरों का पानी पीने योग्य नहीं पाया जाएगा, उसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई कर सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाएगी।



समाजसेवी नागेंद्र कुमार ने कहा कि दूषित पानी से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।ऐसे में यह विशेष जल जांच अभियान ग्रामीणों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने लोगों से भी जांच अभियान में सहयोग करने की अपील की।


ट्रेंडिंग