लक्की सिंह भाजपा में शामिल,बाबूलाल मरांडी ने किया स्वागत

लक्की सिंह भाजपा में शामिल,बाबूलाल मरांडी ने किया स्वागत

28 Sep 2023 |  24

 

प्रतिनिधि,सिंदरी। बुधवार को शहरपुरा नेहरू मैदान से सैकड़ों गाड़ियों का काफ़िला के साथ बैंड बाजा के साथ झरिया के आरएसपी कॉलेज में हो रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के सभा में शामिल होने के लिए जनता श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह के अध्यक्षता में निकाली गई।वहीं लक्की सिह ने कहा कि भाजपा के जनसभा में शामिल होने के लिए हम लोग झरिया जा रहे है,जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल है। 

 

पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल झरिया के आरएसपी कॉलेज में अंग वस्त्र देकर भाजपा में लक्की सिह को सदस्यता दिलवाई एवं पार्टी में स्वागत किया। 

 

इस मौके पर भाजपा सिन्दरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक, शशि सिह, सागर हुसैन, विमल सिह, गुड्डू सिह, पंकज कुमार,अमर सिंह,गुड्डू कुमार ,मनोज दुबे, रंजन ठाकुर के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग