खबर का हुआ असर:आदिम जनजाति परिवार को मिला न्याय दिलाने का भरोसा,आदिम जनजाति परिवार के वृद्ध पेंशन निकासी मामले में बीडीओ ने लिया संज्ञान
खबर का हुआ असर:आदिम जनजाति परिवार को मिला न्याय दिलाने का भरोसा,आदिम जनजाति परिवार के वृद्ध पेंशन निकासी मामले में बीडीओ ने लिया संज्ञान
28 Sep 2023 | 28
प्रतिनिधि,लातेहार। जिले के गारू प्रखंड अंतर्गत रुद पंचायत के बारीबांध एवं दाढ़ीछापर गांव में आदिम जनजाति परिवार के वृद्ध तारामणि देवी मनरेगा मजदूरी के नाम पर वृद्धा पेंशन निकासी करने के मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संज्ञान लिया है और वह खुद इस मामले की जांच करने गांव पहुंचे। उन्होंने क्रमवार तरीके से पूरे मामले की जांच की।इस दौरान उन्होंने मामले को सही पाया।
उन्होंने कहा कि फिनो बैंक खोलकर पेंशन की निकासी करने का मामला पूरी तरह सही है।जांच के क्रम में अधिकतर ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के सामने फिनो बैंक में खाता खोलने वाले में बिलटू सिंह का नाम बताया है।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रशासन की तरफ से पेंशन की राशि सीधे पेंशन धारी के खाते में दी जाती है,लेकिन बिचौलिए इसमें गड़बड़ी कर रहे है।उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है,जो भी इसमें दोषी पाए जाएंगे उनके ऊपर कड़ी कारवाई की जाएगी।