झारखंड आंदोलनकारियों की आवाज चतरा में चहुंओर होगी:पुष्कर महतो

झारखंड आंदोलनकारियों की आवाज चतरा में चहुंओर होगी:पुष्कर महतो

22 Apr 2024 |  33

झारखंड आंदोलनकारियों की आवाज चतरा में चहुंओर होगी:पुष्कर महतो

 

 चतरा लोकसभा क्षेत्र से अली हसन अंसारी प्रत्याशी घोषित 

 

प्रतिनिधि, रांची। बरवाडीह झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा लातेहार जिला की बैठक चतरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र को लेकर बरवाडीह में विशेष चर्चा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष सूर्यदेव भगत ने की।बतौर मुख्य अतिथि  झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की आवाज चतरा में चहुंओर होगी। आंदोलनकारियों की अलग पहचान होगी। चतरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से झारखंड आंदोलनकारी अली हसन अंसारी के रूप प्रत्याशी घोषित किया गया। 

 

मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे राज्य में झारखंड आंदोलनकारियों ने गोलबंद होकर अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए चतरा लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। 

 

केंद्रीय सचिव एवं चतरा लोकसभा प्रत्याशी खाली हसन अंसारी ने कहा कि मैं अपने दायित्व का निर्वाह पूरे जिम्मेवारी एवं जवाबदेही के साथ करूंगा।आंदोलनकारी लड़ेंगे और जीतेंगे। 

 

पलामू प्रमंडल के संयोजक सतीश कुमार ने कहा कि  आंदोलनकारी अपने मान सम्मान पहचान के लिए संसदीय रास्ते पर जाने के लिए मजबूर हुए हैं। 

 

दक्षिण छोटा नागपुर प्रमंडल के अध्यक्ष रोजलीन तिर्की ने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन के लिए हम लोग लड़े थे और अपने अधिकारों,अस्तित्व एवं अस्मिता की रक्षा के लिए हमें लड़ना है संघर्ष करना है।संसदीय रास्ते पर चलकर अलग राज्य के मूल्य को स्थापित करना है। 

 

बैठक में प्रदीप कुमार सिन्हा, शहनाज अंसारी, वीरेंद्र ठाकुर, अलाउद्दीन खान, मोहन सिंह, सुखलाल सिंह, मुस्लिम खान ललन यादव, नागेंद्र प्रजापति, कृष्णा साहू ,राजनाथ साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग