जरूरत पड़ी तो जेल भी भरेंगे:दीपक तिवारी

जरूरत पड़ी तो जेल भी भरेंगे:दीपक तिवारी

22 Apr 2024 |  23

जरूरत पड़ी तो जेल भी भरेंगे:दीपक तिवारी

 

न्याय के लिए पलामू से दीपक तिवारी का उलगुलान,रांची महारैली में सैकड़ों समर्थक के साथ हुए शामिल

 

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर,पलामू। झारखंड झुकेगा नहीं, इंडिया रूकेगा नहीं। लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फंसाने की साजिश करने वालों को इस बार जनता करारा जवाब देगी। केंद्रीय नेतृत्व का आदेश होगा तो प्रभात तारा मैदान के बाद जेल भी भर देंगे। ये बातें कहीं झामुमो युवा नेता दीपक तिवारी ने, जब अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राजधानी रांची में आयोजित इंडिया उलगुलान न्याय महारैली में पलामू से सम्मिलित होने पहुंचे थे।

 

झारखंड सरकार के कद्दावर मंत्री मिथलेश ठाकुर के आह्वान पर युवा नेता दीपक तिवारी, पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य देवेंद्र तिवारी सैकड़ों समर्थक के साथ हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ आक्रोश जताने महारैली में पहुंचे। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा के निर्देशन में नगर निगम और सदर प्रखंड क्षेत्र के समर्थकों को दीपक और देवेंद्र ने प्रभात तारा मैदान पहुंचाया।

 

दीपक तिवारी ने बताया कि राष्ट्र को ठगने वालों ने झामुमो से टकराने की गलती कर दी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा इस राज्य से आदिवासी, दलित, पिछड़ों के हक अधिकार की लड़ाई को मंजिल तक पहुंचने तक संघर्ष जारी रखेगा।

ट्रेंडिंग