जेटली सबसे धनी मंत्री, PM मोदी के पास 1.26 करोड़ रु. की संपत्ति

07 Oct 2014 |  902

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 1.26 करोड़ रुपए की संपत्ति है जबकि रक्षा और वित्त मंत्री अरूण जेटली सबसे धनी मंत्री हैं और उनके पास 72.10 करोड़ रूपए की कुल संपत्ति है। प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के अन्य 44 सदस्यों द्वारा घोषित संपत्ति एवं देनदारियों के ब्योरों के अनुसार केंद्रीय मंत्रियों में शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू के पास सबसे कम 20.45 लाख रूपए की संपत्ति है। इन ब्योरों को आज सार्वजनिक किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के पास 37.68 करोड़ रूपए की संपत्ति है जबकि कोयला एवं बिजली मंत्री पीयूष गोयल के पास 31.67 करोड़ रूपए तथा अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला के पास 29.70 करोड़ रूपए की संपत्ति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कुल 22 कैबिनेट मंत्रियों में 17 मंत्री करोड़पति हैं। पांच कैबिनेट मंत्री जो करोड़पति नहीं हैं, उनमें खाद्य मंत्री रामविलास पासवान के पास 39.88 लाख रूपए, श्रम एवं रोजगार मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पास 44.90 लाख रूपए की संपत्ति है। स्वास्थ्य मंत्री हषर्वर्धन के पास 48.54 लाख रूपए की संपत्ति है जबकि रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार के पास 60.62 लाख रूपए की संपत्ति है। नायडू के पास 20.45 लाख रूपए की संपत्ति है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पास 2.56 करोड़ रूपए की संपत्ति है वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पास 2.73 करोड़ रूपए की संपत्ति है। इसके अलावा हरियाणा के पलवल में कुछ कृषि भूमि है। विधि एवं दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद के पास 14.91 करोड़ रूपए की संपत्ति है जबकि परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पास 3.34 करोड़ रूपए की संपत्ति है। उमा भारती के पास 1.62 करोड़ रूपए की संपत्ति है। आदिवासी मामलों के मंत्री जुएल उरांव के पास 1.77 करोड़ रूपए की संपत्ति है। कलराज मिश्र के पास 72.11 लाख रूपए की और प्रकाश जावडेकर के पास 1.05 करोड़ रूपए की संपत्ति है। कृषि मंत्री राधामोहन सिंह 2.47 करोड़ रूपए की संपत्ति के मालिक हैं वहीं मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के पास 4.15 करोड़ रूपए की संपत्ति है। जनरल वी के सिंह ने 68.76 लाख रूपए की संपत्ति की घोषणा की है जबकि निर्मला सीतारमण के पास 1.03 करोड़ रूपए की संपत्ति है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के पास 2.67 करोड़ रूपए तथा गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू के पास 66.65 लाख रूपए की संपत्ति है।