आधुनिकता के अंधी दौड़ में हम पर्यावरण संरक्षण को भूलते जा रहे हैं :विजय कुमार दुबे

आधुनिकता के अंधी दौड़ में हम पर्यावरण संरक्षण को भूलते जा रहे हैं :विजय कुमार दुबे

05 Jun 2023 |  41

 

प्रतिनिधि,दुमका। भारत स्काउट एवं गाइड दुमका के स्काउट एवं गाइड ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला सचिव विजय कुमार दुबे के नेतृत्व में उत्कृष्ट विद्यालय प्लस टू जिला स्कूल दुमका में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।स्काउट एवं गाइड ने वृक्ष लगाकर आमजनों से भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अपील की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्कृष्ट विद्यालय प्लस टू जिला स्कूल दुमका के प्रभारी प्राचार्य डॉ0 सत्येन्द्र कुमार सिंह ने स्काउट एवं गाइड  के साथ वृक्षारोपण कर आमजनों से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की।

 

वृक्षारोपण के बाद पर्यावरण संरक्षण के  लिए दिए अपने संदेश में डॉ0  सत्येन्द्र ने कहा है कि पर्यावरण का संरक्षण करना मानव का नैतिक जिम्मेदारी है।डॉ0 सिंह ने उपस्थित स्काउट एवं गाइड को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना एवं इसके लिए आमजनों को भी  जागरूक करके  पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना सभी स्काउट गाइड का सेवा धर्म है।

 

डॉ0 सत्येन्द्र ने कहा कि मानव स्वार्थ से वसीभूत होकर पर्यावरण को क्षति कर रहा है। हम सभी जंगल  का विनास कर जीव जंतुओं  के बसेरो को खत्म कर रहे हैं।जिला सचिव विजय कुमार दुबे ने कहा  कि आधुनिकता के अंधी दौड़ में हम पर्यावरण संरक्षण को भूलते जा रहे हैं। 

 

जिला सचिव दुबे ने कहा कि हमसभी अपनी गलतियों के कारण प्रकति के प्रकोप को झेल रहे हैं।प्रकृति के प्रकोप से बचने के  लिए हमसभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा। प्रकृति ने हमे बहुत सी जीवनदायिनी बस्तुएं निः शुल्क उपहार स्वरूप दी है,जिसे हम अंधाधुंध उपयोग कर भावी पीढ़ियों के लिए कुछ भी नही छोड़ना नही चाहते हैं। हमारी गलतियों के कारण आज जीवनदायिनी  मिट्टी, जल एवं हवा प्रदूषित हो गई है। 

 

वृक्षारोपण के अवसर पर उपस्थित संकुल साधनसेवी मनेश कुमार, संजय मण्डल, शशिभूषण शर्मा, प्रमोद कुमार गुप्ता,प्रोमिला किस्कू,दिलीप कुमार सिंह, अनिल कुमार देवांशु, स्काउट  हरिमोहन, आशिष कुमार एवं संजय सोरेन ने भी अपने अपने घरों एवं आसपड़ोस में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

ट्रेंडिंग