मयूरहंड के मदरसा चिश्तिया में शैक्षणिक जागरूकता सह तालीमी बेदारी कांफ्रेंस का किया गया आयोजन

मयूरहंड के मदरसा चिश्तिया में शैक्षणिक जागरूकता सह तालीमी बेदारी कांफ्रेंस का किया गया आयोजन

02 Jun 2023 |  38

मयूरहंड के मदरसा चिश्तिया में शैक्षणिक जागरूकता सह तालीमी बेदारी कांफ्रेंस का किया गया आयोजन

 

कॉन्फ्रेंस में राज्य एवं अंतर राज्य उल्मा ए एकराम और शायर इस्लाम हुए शामिल

 

प्रतिनिधि,चतरा। जिले के मयूरहंड प्रखंड के ग्राम मझगावा महेशा स्थित मदरसा चश्तिया के प्रांगण में एक दिवसीय तालीमी बेदरी कांफ्रेंस सह शैक्षिणक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस की अध्यक्षता बीस सूत्री सदस्य मौलाना मो. जमील अख्तर एवं संचालन मौलाना अब्दुर्रौफ रौनक गिरिडीह ने किया।इस कांफ्रेंस में राज्य एवं अंतर राज्य उल्मा ए एकराम और शायर इस्लाम ने शिरकत किया।

 

मौलाना कारी नेसार अहमद क़ादरी कोलकाता ने शिक्षा सह तालीम पर अपने संबोधन में कहा कि दीनी सह धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर ही इस दौर में कुछ किया जा सकता है।शिक्षा में पिछड़ने से सभी चीजों में पिछड़ जायेंगे।आप पिछड़ेंगे घर,समाज,राज्य और राष्ट्र पिछड़ेगा।समय का पुकार है कि लड़कों के साथ-साथ लड़कियों को भी दीनी तालीम के साथ आधुनिक तालीम दी जाए।जब एक लड़की पढ़ती है तो एक खानदान पढ़ता है।

 

मौलाना कारी अजहरूल क़ादरी सीतामढ़ी बिहार ने कहा कि शिक्षा वह हथियार है जो हथियार से भी ज्यादा कीमती है।इस लिए जितनी भी मुशक्कत करना पड़े अपने बच्चों को शिक्षा दिलाएं। सिमरिया विधान सभा के पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में जागरूकता आती है। इस कार्यक्रम की खूबसूरती यही है कि यहां हिंदू और अल्पसंख्यक मुस्लिम एक साथ बैठकर कांफ्रेंस का हिस्सा बने हुए हैं।यही एकता और अखंडता देश को सशक्त और मजबूत बनाता है। कांफ्रेंस और जलसे के आयोजन का मकसद यही होता है की समाज में भाई चारा और आपसी सौहार्द को मजबूत किया जाए।ऐसे कार्यक्रम से अच्छा संदेश लेकर जाना और अपने जीवन में उतारने से ही सफल और सार्थक साबित होगा।

 

कार्यक्रम के आयोजन में मो. इसहाक अली पूर्व मुखिया सह सचिव मदरसा चिश्तिया ,मो. रेयाज अहमद प्रिंसिपल भद्रकाली इंटर कॉलेज इटखोरी,मो. समी उल्लाह,हशमुद्दीन,मो. जमाल उद्दीन के अतिरिक्त मदरसा के शिक्षक गार्जियन,क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने सफल आयोजन में महती भूमिका निभाई। इस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से डीएसपी केदारनाथ राम, 20 सूत्री अध्यक्ष रामभरोस यादव, जिप सदस्य देवेंद्र प्रसाद, बीडीओ साकेत कुमार सिंहा, बीपीओ राजीव रंजन सिंह व थाना प्रभारी रामबृक्ष राम, मुखिया अशोक भुइयां, संजय सिंह, पूर्व पंसस शंकर रजक, विजय यादव, सुधीर गोप को बुके देकर एवं फूलों का माला पहना कर कांफ्रेंस में स्वागत किया गया।

ट्रेंडिंग