पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर आजसू ने केंद्रीय सचिव मनोज चंद्रा को किया निष्कासित

पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर आजसू ने केंद्रीय सचिव मनोज चंद्रा को किया निष्कासित

02 Jun 2023 |  40

पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर आजसू ने केंद्रीय सचिव मनोज चंद्रा को किया निष्कासित

 

चतरा जिला कमेटी की हुई घोषणा,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बने महेश महतो

 

शिवलाल दांगी एवं छोटू भोक्ता कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त

 

प्रतिनिधि,रांची/चतरा। पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर आजसू पार्टी ने केंद्रीय सचिव मनोज चंद्रा को निष्कासित कर दिया है। साथ ही साथ केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर महेश महतो को आजसू पार्टी चतरा जिला कमिटी का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तथा शिवलाल दागी एवं छोटू भोक्ता को कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि दो माह पूर्व गैर जवाबदेह लापरवाह तथा निष्क्रिय नेतृत्व के कारण आजसू पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने चतरा जिला कमिटी को भंग कर दिया था।इस आशय की जानकारी देते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि चतरा जिला में पार्टी के गठन, पुनर्गठन एवं विस्तार का कार्य अपेक्षित रफ्तार से चले। इसलिए कमिटी को भंग करने का निर्णय लिया गया था। केंद्रीय सचिव के निष्कासन को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीति में जब विचारधारा से ऊपर महत्त्वाकांक्षाएं हावी हो जाती है, तो संगठन का कार्य सुचारू रूप से नहीं चल पाता है। कहा कि कई बैठकों तथा विचार विमर्श के बाद निष्कासन का निर्णय लिया गया है।

 

डॉ. भगत ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथा भविष्य की रणनीतियों को लेकर 30 मई को उत्सव पैलेस में चतरा में जिला स्तरीय बैठक का भी आयोजन किया गया था। इस दौरान संगठनात्मक समीक्षा की गई तथा बेहतर विकल्प के साथ बेहतरीन कल की और कैसे बढ़ा जाए।इसे लेकर चिंतन मंथन किया गया। व्यापक चर्चा एवं रोडमैप के साथ कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तथा कार्यकारी जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है, जो चतरा जिला में पार्टी की मूल इकाई तथा अनुषंगी इकाई के गठन, पुनर्गठन एवं विस्तार का कार्य करेंगे।डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि जल्द ही चतरा जिला सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा तथा जिला समिति एवं सभी अनुषंगी इकाई के गठन एवं पुनर्गठन का कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा।

ट्रेंडिंग