यौन शोषण के आरोपों में घिरे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की राम नगरी में होने वाली जन चेतना महारैली रद्द, प्रशासन से नहीं दी अनुमति

यौन शोषण के आरोपों में घिरे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की राम नगरी में होने वाली जन चेतना महारैली रद्द, प्रशासन से नहीं दी अनुमति

02 Jun 2023 |  60

 

अयोध्या।महिला पहलवान के साथ यौन शोषण के आरोपों से सुर्खियों में छाए उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह की 5 जून को राम नगरी के राम कथा पार्क में होने वाली जन चेतना महारैली रद्द हो गई है।समाज में फैल रही बुराई और बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में संत समाज ने यह जन चेतना महारैली आयोजित की थी।बृजभूषण ने रैली में 11 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया था।गुरुवार देर शाम राम नगरी के सर्किट हाउस में जिला प्रशासन और बृजभूषण के बीच बड़ी लंबी बातचीत हुई थी।आज सोशल मीडिया पर बृजभूषण शरण सिंह ने जन चेतना रैली रद्द की सूचना दी।

 

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरे प्रिय शुभचिंतकों आपके समर्थन के साथ पिछले 28 वर्षों से लोकसभा के सदस्य के रूप में सेवा की है।मैंने सत्ता और विपक्ष में रहते हुए सभी जातियों, समुदायों और धर्मों के लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया है।इन्हीं कारणों से मेरे राजनीतिक विरोधियों और उनकी पार्टियों ने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं।वर्तमान स्थिति में कुछ राजनीतिक दल विभिन्न स्थानों पर रैलियां कर प्रांतवाद, क्षेत्रवाद और जातीय संघर्ष को बढ़ावा देकर सामाजिक समरसता को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं।

 

बृजभूषण शरण सिंह ने आगे लिखा कि उद्देश्य यह है कि 5 जून को अयोध्या में एक संत सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया ताकि पूरे समाज में फैल रही बुराई पर विचार किया जा सके, लेकिन अब जबकि पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और सुप्रीम कोर्ट के गंभीर निर्देशों का सम्मान करते हुए जन चेतना महाराली, 5 जून, अयोध्या चलो कार्यक्रम कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है।इस मुद्दे पर सभी धर्मों, जातियों और क्षेत्रों के लाखों समर्थकों और शुभचिंतकों ने विनम्र तरीके से मेरा समर्थन किया है। इसलिए मैं सबका आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाता हूं कि मैं और मेरा परिवार हमेशा आपका कर्जदार रहेगा।

 

ट्रेंडिंग