रसोइया संयोजिका अध्यक्ष डुमरी उपचुनाव में सत्ता पक्ष के विरोध में करेंगे मतदान

रसोइया संयोजिका अध्यक्ष डुमरी उपचुनाव में सत्ता पक्ष के विरोध में करेंगे मतदान

02 Jun 2023 |  36

 

पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। गिरिडीह जिला विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक गुरुवार को जिले में बेसिक स्कूल डुमरी के परिसर में संघ के जिला अध्यक्ष पूजा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी कैलाश गिरी उपस्थित रहे।मौके पर जिले भर की रसोइया संयोजिका अध्यक्ष को संबोधित करते हुए श्री गिरी ने कहा कि सरकार के साथ रसोइया संघ की वार्ता हुई थी, जिसमें संघ की मांगों पर तत्कालीन शिक्षा मंत्री एवं अधिकारियों ने सार्थक पहल करने का भरोसा दिया था। परंतु आज तक उन मांगों पर पहल नहीं की गई।कहा कि यदि सरकार रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की मांगों पर सार्थक पहल नहीं किया गया तो डुमरी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में सत्ता पक्ष के विरोध में मतदान करेंगे।कहा कि रसोइया संयोजिका विद्यालय में साल भर काम करती हैं,लेकिन मानदेय सिर्फ 10 माह का ही मिलता है और वह भी मनमाने व अनियमित तरीके से, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

जिलाध्यक्ष पूजा अग्रवाल ने बताया कि जिन मांगों को लेकर बैठक की गई। उसमें सभी रसोइया संयोजिका को आंगनबाड़ी की तर्ज पर मानदेय देने,रसोइयों एवं संयोजिका की सेवा को स्थाई करने,5 लाख का जीवन बीमा देने,साल में दो ड्रेस देने और पेंशन स्कीम लागू करने की मांग शामिल हैं।कहा कि अपनी मांगों के लिए यदि आंदोलन भी करना होगा, तो हम सभी पीछे  नहीं रहेंगे।

 

बैठक में लीलावती देवी,संजू देवी,तुलिया देवी,कल्याणी देवी,गौरी देवी,भगिया देवी,मीना देवी,जमनी देवी,मोनिका देवी,कौशल्या देवी,मनवा देवी,बचनी देवी,यशोदा देवी,उर्मिला देवी,पार्वती देवी,जैनुम खातुन,मनवा देवी आदि उपस्थित थीं।

ट्रेंडिंग