हंटरगंज प्रखंड कार्यालय में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान

हंटरगंज प्रखंड कार्यालय में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान

02 Jun 2023 |  35

 

 प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। प्रखंड कार्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव प्रज्ञा वाजपेई के निर्देश पर मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर के कर्मी और ग्रामीणों को मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मिलने वाले कानूनी सहायता के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।

 

 जागरूकता अभियान का नेतृत्व कर रहे प्रखंड कार्यालय हंटरगंज के पीएलवी कुमार विवेक रंजन ने मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम में अपने सुलहनिय मामलों को निष्पादित कराने से संबंधित प्रक्रिया के बारे में बताया। लोगों को बताया गया कि बिना किसी खर्च परेशानी के लंबित मामलों का निष्पादन किया जाएगा। साथ ही निष्पादन कराने वाले मामलों का आवेदन चतरा डीएलएसए कार्यालय में जमा करने की जानकारी दी गई। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीण और प्रखंड कर्मियों को मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम से जुड़े पंपलेट का वितरण किया गया। उपस्थित ग्रामीण और कर्मियों को अपने अपने क्षेत्र में इस कार्यक्रम के बारे में लोगों को बताने की अपील भी किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग