झामुमो की हुई बैठक,लिए गए कई निर्णय 

झामुमो की हुई बैठक,लिए गए कई निर्णय 

26 Mar 2023 |  52

 

प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड अंतर्गत पहरा पंचायत के खलारी गांव में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जेएमएम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मनोज वर्मा व संचालन उपेंद्र कुमार ने किया। 

 

बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लिया कि अधिक से अधिक लोगों को जेएमएम पार्टी के सदस्य बनाने की जरूरत है,जिससे आगामी आने वाली लोकसभा व विधानसभा में पार्टी को समर्थन और मजबूती मिल सके।साथ ही गांव गांव हर घर जाकर अधिक से अधिक महिलाएं पुरुषों को सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया।

 

मौके पर अनिल मुंडा,इलियास मुंडा,जयसिंनता नाग, तरेसा बेदरा,थोमाश मुंडा, पिटर,विक्रम, देवदीप कुमार सहित कई अन्य उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग