झारखंड रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ(होमगार्ड स्वयं सेवक संघ) के प्रदेश अध्यक्ष बने आलोक रंजन

झारखंड रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ(होमगार्ड स्वयं सेवक संघ) के प्रदेश अध्यक्ष बने आलोक रंजन

26 Mar 2023 |  61

 

प्रतिनिधि,चतरा। राजधानी रांची के कचहरी रोड स्थित झारखंड रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के प्रदेश कार्यालय सभागार में रविवार को संघ के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। संघ में मृदभासी व संगठक के रूप में चर्चित पूर्व प्रदेश महासचिव आलोक रंजन को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।इससे पूर्व बोकारो जिला के  शशिभूषण पांडेय प्रदेश अध्यक्ष थे। 

 

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आलोक रंजन चतरा जिला के प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत जयपुर गांव के निवासी हैं।तथा वर्तमान समय मे जिला मुख्यालय स्थित ढंगरटोली मुहल्ला में रहते हैं। इस चुनाव में राज्य के सभी जिलों के जिला प्रतिनिधि शामिल हुए। इस मौके पर करीब 200 की संख्या में होमगार्ड के पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।

 

 उपस्थित जिला प्रतिनिधियों में प्रभाकर दुबे-देवघर,सुनील तिवारी-बोकारो, सावन सवैया-चाईबासा, लाला राम,हरिभूषण शर्मा, मुकेश कुमार का नाम शामिल है। आलोक रंजन के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर गौतम तिवारी, सतीश ठाकुर,कन्हैया सिंह,गणेश दास, अशोक कुमार,अजय कुमार इत्यादि ने बधाई दी है।

ट्रेंडिंग