सीएमपीडीआई के सीएमडी मनोज कुमार से मिलीं पर्वतारोही आशा मालवीय 

सीएमपीडीआई के सीएमडी मनोज कुमार से मिलीं पर्वतारोही आशा मालवीय 

26 Mar 2023 |  38

 

प्रतिनिधि,रांची। सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार से राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी और प्रसिद्ध पर्वतारोही आशा मालवीय ने शनिवार को मुख्यालय रांची में आकर भेंट कीं।मनोज कुमार ने आशा मालवीय को महिला सुरक्षा और अधिकार के बारे में जागरूकता फैलाने के उनके प्रयास और समर्पण की सराहना की और बधाई दी। इस मौके पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (तकनीकी/जनसम्पर्क) संजय कुमार दुबे एवं मुख्य प्रबंधक (भूविज्ञानी) राजीवा कुमार सिंह उपस्थित थे।

 

ज्ञात हो कि आशा मालवीय महिला सुरक्षा और महिला अधिकार पर जागरूकता फैलाने के लिए अखिल भारतीय सोलो साइकिलिंग कर रही हैं, जिसका उद्देश्य भारत के 28 राज्यों में 25000 किलोमीटर की दूरी तय करना है।आशा मालवीय मध्य प्रदेश के जिला राजघर के अंतर्गत नाताराम ग्राम की रहने वाली हैं। वे 1 नवम्बर‌ 2022 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से अपनी अखिल भारतीय सोलो साइकिलिंग यात्रा शुरू की और आगामी 15 अगस्त, 2023 को नई दिल्ली में अपनी यात्रा समाप्त करने का इरादा रखती हैं। उन्होंने अब तक 11 राज्यों को कवर करते हुए 10650 किलो मीटर की यात्रा कर चुकी हैं। झारखंड उनका 12वां राज्य है जहां यात्रा कर रही हैं। उक्त जानकारी महाप्रबंधक (टीएस/पीआर) संजय कुमार दुबे ने दी।

ट्रेंडिंग