रोहिणी कोर्ट में वकीलों की गुंडागर्दी, फिर हड़ताल पर गये

पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

04 Aug 2016 |  1400

रोहिणी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच आपस में लड़ाई हो गयी। वकीलों ने पुलिस कर्मियों को दौड़ाकर पीटा है। इसके अलावा वकीलों ने इसी मामले पर हड़ताल शुरू कर दिया है। आम लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। दरअसल एक वकील सुबह अपने परिवार के साथ अदालत पंहुचा था। वह लॉकअप की तरफ से प्रवेश करने लगा। इस बात का कमांडो ने ऐतराज किया और उसे धक्का दे दिया। इसके बाद वकील की कमांडो से हाथापाई हो गयी। बाद में सभी वकीलों ने कमांडो को पीटा। वहीँ वकील मौके पर दिख रहे पुलिस वालों से भी हाथापाई करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि एसीपी के साथ भी बदसलूकी हुई है।

ट्रेंडिंग