केजरीवाल ने गड्ढा खोदा, उनके ही विधायक ने उसमें उन्हें धक्का दिया.

पूर्व मंत्री आसिम खान बोले, मुझे केजरीवाल से है जान का खतरा

29 Jul 2016 |  2006

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ही अपनी जान के खतरे से दिल्ली को चेताया था। अब उनकी ही कैबिनेट में मंत्री रहे आसिम अहमद खान ने खुद को मुख्यमंत्री से ही जान को खतरा बताया है। उन्होंने मामले में गृह मंत्री राजनाथ सिंह को एक पत्र भी लिखा है और सुरक्षा की मांग की है। गुरुवार को एक प्रेसवार्ता में उन्होंने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री ने अपनी जान के खतरे की जानकारी दी तो उन्हें लगा कि उन्हें भी सारी स्थिति को सार्वजनिक करना चाहिए। मटियाला से आप पार्टी विधायक आसिम खान ने कहा कि उन्हें लगातार एक साल से फोन पर भी धमकी है लेकिन अभी उनके पास कोई सबूत नहीं है। केवल डर की वजह से वे आगे नहीं आए थे। इसकी शिकायत पहले भी पुलिस व गृह मंत्री से कर चुका हूं। अगर मुझे कुछ भी हो जाता है तो उसके लिए सीधेतौर पर केजरीवाल जिम्मेवार होंगे। जब यह स्थिति नहीं रूकी है तो वे मीडिया के सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि कल प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए जान से मारने की नौंटकी की गई है और अब वे मुख्यमंत्री का असली चेहरा आम जनता के सामने लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में कुरान ए पाक की बेअदबी के मामले में उठाई गई आवाज के बाद से ही मुख्यमंत्री उनके पीछे पड़े हुए हैं। इस मामले में आसिम ने कार्यवाही किए जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद उलटे उन्हें डराया धमकाया गया। इनके कुछ गुंडो के खिलाफ उन्होंने एफआईआर दर्ज कराए जाने की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धर्म जैसे संवेदनशील मुद्दे पर षडयंत्र रचे जा रहे हैं। एक प्रचार की भी तैयारी चल रही है। इसमें विवादित मसले उठाए जाएंगे और इस पर केजरीवाल पंजाब जाकर माफी मांगेगे।

ट्रेंडिंग